हरिद्वार: जिला कारागार में होली मिलन, बंदियों ने अबीर-गुलाल संग दिया भाईचारे का संदेश

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में होली की धूम के बीच रोशनाबाद स्थित जिला कारागार भी रंगों से सराबोर नजर आया। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में जेल में निरुद्ध बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

जेल प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। भक्ति गीतों और पारंपरिक होली गीतों पर बंदी झूमते नजर आए, जिससे कारागार परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि कारागार में समय-समय पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बंदियों के मानसिक संतुलन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और वे अपने अतीत की गलतियों से सीख लेकर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जेल प्रशासन की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से जिला कारागार में त्योहारों के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां बंदियों में आत्मचिंतन की भावना जगाती हैं और उन्हें अपराध की प्रवृत्ति से दूर रहने की प्रेरणा देती हैं।

महामंडलेश्वर विश्वपुरी महाराज ने कहा कि रंगों का यह पर्व भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को अपनाने की सीख देता है। जब कारागार जैसे स्थान पर भी प्रेम और सद्भाव का वातावरण बनता है तो यह समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि सुधार ही कारागार का मूल उद्देश्य है और ऐसे आयोजन उसी दिशा में सार्थक कदम साबित होते हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने