देहरादून में एलपीजी वितरण व्यवस्था पर सख्ती, डीएम सविन बंसल ने दिए कड़े निर्देश; कंट्रोल रूम भी किया सक्रिय ।

देहरादून: जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तेल कंपनियों के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिदिन आपदा कंट्रोल रूम में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक घंटे तक बैठकर गैस वितरण, स्टॉक और बैकलॉग की स्थिति की समीक्षा करेंगे और प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी पहली प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत एलपीजी गैस वितरण में पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी ओटीपी आधारित प्रणाली से करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

यदि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पर बुकिंग में कोई तकनीकी समस्या आती है तो गैस एजेंसियां अपना संपर्क नंबर उपलब्ध कराते हुए मैनुअल बुकिंग भी करेंगी। एजेंसी संचालकों ने बताया कि एक बार बुकिंग होने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकेगी। इस पर जिलाधिकारी ने कंपनियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बल्क एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाए और एजेंसियों पर जागरूकता फ्लैक्सी भी लगाई जाए।

एलपीजी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

जिलाधिकारी के निर्देश पर एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आपदा कंट्रोल रूम में एक विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नागरिक किसी भी समस्या या शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 1077, 0135-2626066, 0135-2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

72 गैस एजेंसियां प्रशासन की निगरानी में

बैठक में बताया गया कि देहरादून जिले में फिलहाल कुल 72 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से करीब 7.81 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और 19,624 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाती है। जिले में गैस की आपूर्ति एचपीसीएल को भगवानपुर, बीपीसीएल को लंढौरा और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को बादराबाद और लोनी गाजियाबाद से की जाती है। सभी गैस एजेंसियों के गोदाम अब जिला प्रशासन की निगरानी में रखे गए हैं।

अनियमितता मिलने पर एजेंसी होगी सील

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर गैस एजेंसियों के स्टॉक, वितरण और बैकलॉग की रैंडम जांच करें। यदि किसी एजेंसी में गैस वितरण में अनियमितता, अवैध भंडारण, बाहरी लोगों की संलिप्तता या अवैध रिफिलिंग पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी को सील किया जाएगा।

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग होने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर भी सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमित छापेमारी अभियान चलाकर ऐसे मामलों में सिलेंडर जब्त किए जाएं और दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के वितरण में अस्पतालों और छात्रावासों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का असर न पड़े। जिलाधिकारी ने गैस आपूर्ति कंपनियों को भी निर्देश दिए कि वे जनपद की गैस एजेंसियों को मांग के अनुसार समय पर गैस उपलब्ध कराएं, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने