देहरादून: छात्र हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, सीएम से वार्ता के बाद खत्म हुआ आंदोलन

राजधानी देहरादून में मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या के विरोध में शुक्रवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान देहरादून पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।

सुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से किसान देहरादून के आईएसबीटी के पास आशारोड़ी चौकी पर एकत्रित होने लगे थे। सभी किसान दिव्यांशु जटराना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। किसानों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।

प्रदर्शन के दौरान पहले पुलिस अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता हुई। एसपी सिटी स्तर पर बातचीत से समाधान नहीं निकलने पर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल खुद मौके पर पहुंचे और किसान नेता राकेश टिकैत समेत अन्य प्रतिनिधियों से बातचीत की। लंबी वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसके तहत 13 सदस्यीय किसान कमेटी का गठन किया गया।

इस कमेटी को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय दिया गया, जहां दिव्यांशु हत्याकांड को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया, लेकिन स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक 13 सदस्यीय कमेटी सक्रिय रहेगी और पूरे मामले की निगरानी करती रहेगी।

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कमेटी को जांच से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। वहीं, पुलिस ने भी मामले में तेजी से कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही फरार आरोपियों पर इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि उनका भी उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बीच किसानों ने साफ किया है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे दोबारा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने