सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक गौचर मेले का शुभारंभ, जानिए क्या है इसका इतिहास ।

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड के ऐतिहासिक गौचर मेला का आज भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। सात दिनों तक चलने वाला यह पारंपरिक मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और लोक संस्कृति के विविध रंगों से सरोबार रहेगा।

मेले के दौरान सुरक्षा, पार्किंग, परिवहन, साफ-सफाई और गौचर बाजार के सौंदर्यीकरण की व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा पहले से ही सुनिश्चित कर दी गई हैं।

गौचर मेले की शुरुआत—भोटिया जनजाति की पहल से जन्मा बड़ा व्यापारिक केंद्र

गौचर मेले की शुरुआत तिब्बत सीमा से लगे पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में रहने वाली भोटिया जनजाति की पहल पर हुई। शुरू में यह स्थान स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवश्यकताओं का हाट बाजार था, जिसने समय के साथ एक विराट मेले का रूप ले लिया।

इसी क्रम में नीती-माणा घाटी के जनजातीय क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी और जनप्रतिनिधि स्व. बाल सिंह पाल, पान सिंह बमपाल और गोविंद सिंह राणा ने भी चमोली जिले में एक बड़े व्यापारिक मेले के आयोजन का विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने यह सुझाव प्रसिद्ध पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. गोविंद सिंह नोटियाल के सामने रखा।

गढ़वाल के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर के सुझाव और मार्गदर्शन पर वर्ष 1943 में गौचर में व्यापारिक मेले का औपचारिक आयोजन शुरू किया गया। समय के साथ यह मेला सिर्फ व्यापारिक आयोजन न रहकर औद्योगिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया।

कभी उत्तराखंड का सबसे बड़ा मेला रहा है गौचर

गौचर मेला वर्षों तक उत्तराखंड का सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध मेला माना जाता रहा है। यहां आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं और कृषि प्रदर्शनी ने इसे विशेष पहचान दी।

कृषि मेले के दौरान लाई गई विशाल लौकी और मूली जैसे उत्पाद हमेशा आकर्षण का केंद्र रहे हैं और लोगों को आश्चर्यचकित करते रहे हैं।

सात दिन तक सजेगा सांस्कृतिक उत्सव

मेले के सात दिनों में—

  • पर्वतीय लोक नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • खेल प्रतियोगिताएं
  • स्थानीय कारीगरों, महिला समूहों और किसानों की प्रदर्शनी
  • पारंपरिक उत्पादों की बिक्री
  • पर्यटन व औद्योगिक स्टॉल
    मेले की शोभा बढ़ाएंगे।

गौचर और आसपास के क्षेत्रों में मेले को लेकर उत्साह चरम पर है और लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने