जीतू आत्महत्या कांड!! भाजपा नेता पर युवा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप!! हुआ गिरफ्तार!! भाजपा ने भी किया पद मुक्त!! सोशल मीडिया में प्रकरण को लेकर माहौल गर्म!!

खबर सार–पौड़ी के तलसारी के युवा जितेंद्र द्वारा गुरुवार तड़के खुद को गोली मारने की खबर सामने आई है। जिसके बाद जितेंद्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा!!
वीडियो में युवक द्वारा जानकारी दी गई कि हिमांशु चमोली नाम के भाजपा नेता ने माजरी क्षेत्र में उसके द्वारा हुए जमीनों के सौदों से कमाए 35 लाख रुपए हड़प लिए हैं!! वहीं प्रताड़ित भी कर रहा है!! युवक ने आत्महत्या करने की बात वीडियो में कही है। जोकि 19 अगस्त की बताई जा रही है वहीं युवक द्वारा दो दिन बाद 21 अगस्त को तड़के खुद को गोली मारने की खबर सामने आई है।
पुलिस को पड़ताल में पता चला कि जिस व्यक्ति ने खुद को गोली मारी है उस वक्त घटनास्थल पर आत्महत्या करने वाले जितेंद्र के दो दोस्त भी मौजूद थे। वहीं 12 बोर की सिंगल बैरल गन से जितेंद्र ने आत्महत्या की थी। जांच में पता चला कि ये गन जितेंद्र के साथ में आए हुए उसी के दोस्त के परिवार की थी।
सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी सामने आई कि जितेंद्र और उसके साथी रात को हंटिंग करने के बहाने घर से निकले थे। वहीं जितेंद्र कुमार अपने साथी हिमांशु चमोली द्वारा रुपए न लौटाने से लगातार तनाव में चल रहा था जिसके बाद बताया गया कि उसने खुद को गोली मार दी है!! वहीं भाजपा से जुड़े हिमांशु चमोली को पौड़ी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हिमांशु चमोली की तस्वीरें अब भाजपा के कद्दावर नेताओं के साथ सोशल मीडिया में तैर रही हैं। जिसको लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा को सोशल मीडिया में खूब ट्रोल किया जा रहा है!! साथ ही जानकारी सामने आई थी जैसा कि युवक द्वारा बताया गया था कि हिमांशु चमोली खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताता था जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी मिली कि हिमांशु चमोली कभी भी मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नहीं रहा!!
स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक हिमांशु चमोली डोईवाला क्षेत्र में भाजपा से जुड़ा नेता है। स्थानीय लोगों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि जनता के थाने चौकियों के मामलों में भी हिमांशु चमोली का सीधा हस्ताक्षेप रहता था।
एक वर्ष पूर्व डोईवाला में मोगली मोबाइल शॉप में पेमेंट को लेकर भी इनके ऊपर आरोप लगा था कि इनके द्वारा मोबाइल शॉप मालिक को धमकाया गया जिसके बाद भाजपा के ही कुछ नेता इनके खिलाफ कोतवाली में धरना प्रदर्शन में बैठ गए थे। हिमांशु चमोली के संबंध भाजपा में शीर्ष नेताओं तक भी बताए जा रहे हैं।
वहीं यह भी बताया गया कि हिमांशु चमोली डोईवाला से विधायक की दावेदारी की बातें भी अक्सर बताता रहता था!!
इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हिमांशु चमोली को पद मुक्त करना बताया जा रहा है जिसको लेकर भी सोशल मीडिया में भाजपा को ट्रोल किया जा रहा है कि आरोपी हिमांशु चमोली को पार्टी द्वारा अभी निष्कासित नहीं किया गया है सिर्फ पद मुक्त किया गया है!!
इस पूरे प्रकरण के बाद उत्तराखंड क्रांति दल सबसे पहले आत्महत्या करने वाले जितेंद्र कुमार के गांव में पहुंचा जहां यूकेडी से मेजर संतोष भंडारी ,आशुतोष नेगी और उनके साथियों ने परिजनों से मुलाकात की है !! विपक्षियों द्वारा इस मामले को लेकर आत्महत्या की बजाय हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं!! वहीं पौड़ी पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि हिमांशु चमोली से लगातार पूछताछ की जा रही है!!

Related Posts

हरिद्वार में बम धमकी से मचा हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: डॉयल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी ने लगातार कॉल कर हरकी…

देहरादून में स्कूल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस जांच में जुटी, किरायेदार फरार

देहरादून: राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस जांच लगातार जारी है. 13 मई को हिंदू संगठन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान