मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में पत्थर की चपेट में आया मैक्स वाहन, 2 की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सोनप्रयाग–गौरीकुण्ड के बीच मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।

सुबह लगभग 7:15 बजे सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर जा रहा मैक्स बोलेरो वाहन (UK 11 TA 1100) अचानक पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आ गया। वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।

इस दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग, रेस्क्यू टीमें और पुलिस मौके पर पहुँचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह पहले से ही संवेदनशील लैंडस्लाइड जोन के रूप में चिन्हित है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर अक्सर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएँ सामने आती रहती हैं।

प्रशासन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे पर्वतीय मार्गों पर सफर के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा