उत्तराखण्ड की मानसी नेगी को सरकारी नौकरी के रूप में मिला इनाम

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया और राज्य सरकार की ओर से लगभग 16 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की।

सीएम धामी ने कहा कि खेल समाज को अनुशासन, ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल कौशल से पूरी दुनिया में भारत की ताकत का अहसास कराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन ने उत्तराखंड को न केवल “देवभूमि” बल्कि “खेलभूमि” के रूप में भी पहचान दिलाई। इस बार राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय खेलों में 7वां स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया और राज्य सरकार की ओर से लगभग 16 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की।

सीएम ने घोषणा की कि राज्य में जल्द ही स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू होगा, जिसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना होगी। यहाँ हर साल 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। हल्द्वानी में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा।

नई खेल नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मानसी नेगी (खेल विभाग) और मोहम्मद अरशद (पुलिस विभाग) को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योजनाओं के अंतर्गत लगभग 6,000 खिलाड़ियों को 5.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान