नैनीताल में कैंची धाम समेत तमाम मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे से लगेगा चंद्रग्रहण

नैनीताल: चंद्रग्रहण 2025 के सूतक के चलते विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम, नैना देवी मंदिर समेत सभी छोटे बड़े मंदिर के कपाट कल तक के लिए बंद कर दिए हैं. चंद्रग्रहण का सूतक काल खत्म होने के बाद मंदिर प्रांगण को गंगा जल से शुद्ध किया जाएगा. फिर तमाम मंदिरों के कपाट कल सोमवार को भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाएंगे.

नैनीताल के तमाम मंदिरों के कपाट कर दिए गए बंद: बता दें कि साल के अंतिम चंद्रग्रहण के चलते रविवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम, नैना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ समेत नैनीताल के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. इस दौरान भक्तों ने मंदिर के बाहर गेट पर माथा टेका. चंद्रग्रहण से पहले भक्तों ने मंदिर के बाहर एकत्र होकर पूजा-अर्चना की.

सूतक काल खत्म होने के बाद शुद्धिकरण कर खोले जाएंगे कपाट: नयना (नैना) देवी मंदिर में पुजारी हरीश पंत ने बताया रात दो बजे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा. नैनीताल में नैना देवी मंदिर के अलावा पाषाण देवी मंदिर, गोलू देवता मंदिर, शनि मंदिर, शिव मंदिर समेत हनुमानगढ़ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए 12 बजकर 45 मिनट के बाद से बंद कर दिए गए. सूतक काल खत्म होने के बाद मंदिरों के शुद्धिकरण के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे.

वहीं, चंद्रग्रहण के चलते नैनीताल के अलावा आसपास के मंदिरों खासकर प्रमुख न्याय के देवता के मंदिर घोड़ाखाल, गंगनाथ मंदिर, शनि मंदिर, बाबा नीम करौली की ओर से स्थापित हनुमानगढ़ मंदिर से लेकर अन्य सभी छोटे बड़े मंदिरों को कल तक के लिए बंद कर दिया गया है.

सूतक काल में मंदिर में पूजा पाठ करना भगवान की मूर्तियों को छूना वर्जित माना जाता है. जिसको देखते हुए मंदिर के कपाट बंद किए गए हैं. इस दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना मंदिर में प्रतिबंधित रहेगी. सूतक काल समाप्त होने के बाद मंदिर को गंगाजल से मंदिर प्रांगण को धोया जाएगा. इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाएंगे.“- पंडित हरीश पंत, पुजारी, नैना देवी मंदिर, नैनीताल

चंद्रग्रहण का समय: बता दें कि आज साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) है. यह चंद्रग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि के ठीक बाद 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. उधर, चंद्रग्रहण के चलते विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर होने वाली संध्या कालीन गंगा आरती भी दोपहर में ही कर दी गई.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 4 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान