सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारियों को 6 महीने बाद मिली सैलरी, अब परेशानियां होंगी दूर

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सुशीला तिवारी और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कार्यरत 659 उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. शासन से उनके वेतन के लिए 22 करोड़ रुपए जारी हो गए हैं. अपनी 6 महीना की वेतन को मांग को लेकर कर्मचारियों ने एक महीने तक लगातार धरना प्रदर्शन किया. जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक बंशीधर भगत के पहल के बाद आखिरकार कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म किया. हड़ताल खत्म करने के एक हफ्ते के बाद कर्मचारियों का शासन से वेतन जारी हो गया है.

बता दें कि उपनल के जरिए कार्यरत ये कर्मचारी लंबे समय से वेतन के लिए जूझ रहे थे. अब राज्य सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के लिए 22 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई है. यह राशि पुनर्विनियोग की ओर से बचतों से प्राप्त की गई है.

स्वीकृति शासन की ओर से निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन दी गई है. निर्देशों के अनुसार, धनराशि का आहरण केवल आवश्यकतानुसार और वित्तीय नियमों के अनुरूप किया जाएगा. निर्देश में ये भी कहा गया है कि यह राशि उसी मद में खर्च होगी, जिसके लिए स्वीकृत की गई है. जिसे किसी डिपॉजिट या बचत खाते में नहीं रखी जाएगी.

आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत राशि का पूरा उपयोग 31 मार्च 2026 तक करना अनिवार्य होगा. उपयोगिता प्रमाण पत्र समेत वित्तीय व भौतिक प्रगति का विवरण शासन को भेजना होगा. कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवाओं के भुगतान शासन की ओर से तय दरों पर ही किए जाएंगे.

6 महीने से रुकी थी सैलरी: कर्मचारियों का कहना है कि उनके 6 महीना का वेतन रूका हुआ था. जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी हो रही थी. वेतन की मांगों को लेकर एक महीने तक लगातार आंदोलन पर थे. विधायक बंशीधर भगत आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना को स्थगित किया.

वहीं, विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता किया. जिसके तहत 10 सितंबर को शासन से कर्मचारियों का वेतन जारी हो गया है. जिससे कर्मचारियों को राहत मिली है. कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बंशीधर भगत का आभार जताया है.

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: चाचा की शव यात्रा में शामिल युवक की पत्थर लगने से मौत

थराली: चमोली जिले के थराली विकासखंड के कैरा गांव में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. अपने चाचा की शव यात्रा में शामिल होने गए एक युवक की…

देहरादून में करोड़ों का कैश पकड़ा, स्कॉर्पियो के सीक्रेट केबिन से मिले 1.55 करोड़ रुपये

देहरादून: राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कैंट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र नंबर की स्कॉर्पियो कार से करीब 1 करोड़ 55…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 4 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान