हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर फायरिंग से अफरा-तफरी, हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर घायल

देहरादून: हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस एक बदमाश का पीछा कर रही थी. तभी अचानक बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

बदमाशों को पकड़ने आई थी हरियाणा पुलिस की टीम: जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए हरिद्वार तक पहुंची थी. जैसे ही आरोपी बस अड्डे के नजदीक पहुंचे, वैसे ही उन्होंने पुलिस पर गोलियां बरसा दी. गोली लगने से सब इंस्पेक्टर लहूलुहान हो गया. 

फायरिंग मे एसआई की हालत गंभीर, एम्स ऋषिकेश रेफर: तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद से घायल एसआई को जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया गया. जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है.

हरिद्वार शहर में हाई अलर्ट घोषित: वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

हर जगह पर सघन चेकिंग अभियान जारी: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस और हरियाणा पुलिस मिलकर इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

लोगों में डर का माहौल: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा. इस वारदात के बाद हरिद्वार के लोगों में डर का माहौल है और आमजन प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान