देहरादून में देर रात हुआ बवाल

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून रात को बवाल हो गया था. सोमवार 29 सितंबर देर रात पटेल नगर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए थे. लाल पुल के पास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी. इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की. साथ ही सड़क जाम कर शहर का माहौल खराब करने का भी प्रयास किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से खदेड़ा.

संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस-प्रशासन की सख्त चेतावनी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने और आपत्तिजनक कमेंट करने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पुलिस की तरफ से खुद ही मुकदमा दर्ज कराया गया है. साथ ही आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि इससे पहले उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में भी इस तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया. वहां भी जुलूस के दौरान शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया था. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और हल्का बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया था. वहीं शहर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था. काशीपुर मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

वहीं अब काशीपुर की तरह देहरादून में भी कुछ लोगों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया, लेकिन देहरादून भी पुलिस ने काशीपुर की तरह सख्ती दिखाई तत्काल कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया. सरकार की तरफ स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि प्रदेश में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा