सीएम धामी का बड़ा निर्देश: हर माह की 5 तारीख तक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे पेंशन, देरी किसी हाल में नहीं होगी बर्दाश्त ।

उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आवास में पेंशन किश्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन लाभार्थियों के हित में कई अहम निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सभी पेंशन राशि हर हाल में हर महीने की 5 तारीख तक लाभार्थियों के बैंक खातों में अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा, किसान या कमजोर वर्ग के व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशन भुगतान में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नवंबर माह की 13,982.92 लाख रुपये की पेंशन राशि का भुगतान 9,38,999 लाभार्थियों को किया। इसके साथ ही उन्होंने समाज कल्याण विभाग को पेंशन योजनाओं की पूरी प्रणाली को और अधिक सरल, तेज़, समयबद्ध और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं समाज के सबसे कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए जीवनरेखा के समान हैं। इसलिए इन योजनाओं की पारदर्शिता, सत्यापन और सही क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी पेंशन योजनाओं का नियमित आंतरिक ऑडिट (Internal Audit) किया जाए, ताकि किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ न मिल सके और सरकारी सहायता केवल वास्तविक पात्र व्यक्ति तक ही पहुंचे।

सीएम धामी ने समान प्रकृति वाली सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को इंटीग्रेशन के माध्यम से एकीकृत करने के निर्देश भी दिए, ताकि डुप्लीकेसी को समाप्त किया जा सके और योजनाओं का लाभ तेजी से सही लाभार्थियों तक पहुंच सके।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी सरकारी समारोहों और कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के स्मृति-चिह्न, उपहार या सम्मान सामग्री में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने बुके की जगह बुक देने की नई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसे समय, धन और संसाधनों की बचत करने वाला कदम बताया।

सीएम ने सभी कार्यक्रमों को अधिक सादगीपूर्ण बनाने पर भी जोर देते हुए कहा कि यह न केवल एक अच्छी प्रशासनिक परंपरा है, बल्कि सुशासन और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम भी है।

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, भरण-पोषण अनुदान, तीर्थ पुरोहित पेंशन और बौना पेंशन सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन सभी योजनाओं के तहत 9.38 लाख से अधिक लाभार्थियों को हर महीने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन भेजी जा रही है।

डिजिटल लेन-देन की यह व्यवस्था न केवल पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे लाभार्थियों को दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है। इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए हर वर्ष 13,982.92 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 6 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान