आईएसबीटी चौक पर दर्दनाक हादसा: चंडीगढ़ रोडवेज बस की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर मौत

देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी चौक के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और बस को कब्जे में कर लिया गया है।

मृतक की पहचान 67 वर्षीय स्वराज सिंह चौहान निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह आईएसबीटी पर सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान चंडीगढ़ जाने के लिए निकल रही रोडवेज बस की चपेट में आने से आगे के टायर के नीचे दब गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सीओ अंकित कंडारी के अनुसार परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 3 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह