खटीमा में ईद मिलादुन्नबी पर पहली बार सामूहिक निकाह, सात निर्धन बेटियों का विवाह संपन्न

खटीमा (उधम सिंह नगर)। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर खटीमा में पहली बार मुस्लिम समाज की ओर से सामूहिक निकाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत सामाजिक इस्लामिक संस्था के तत्वावधान में गरीब और बेसहारा सात बेटियों का निकाह सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराया गया। संस्था द्वारा सभी बेटियों को विवाह के दौरान 55-55 हजार रुपए के आवश्यक घरेलू सामान उपहार में दिए गए। आयोजन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पिता हुए भावुक, संस्था के प्रयासों की की जमकर सराहना

मुस्लिम समुदाय की निर्धन बेटियों के इस सामूहिक विवाह आयोजन में अपनी बेटियों का निकाह करा रहे पिता बेहद खुश और भावुक नजर आए। उन्होंने संस्था के इस पहल की खूब तारीफ की और उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन खटीमा ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी जारी रहें।

जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद, कार्यक्रम की खुलकर सराहना

कार्यक्रम में खटीमा विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी सहित सर्व धर्म के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

भुवन कापड़ी ने संस्था के संरक्षक हजरत मौलाना इरफान उल हक कादरी के सामाजिक कार्यों की सराहना की और लोगों से ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

पहली बार इतना बड़ा सामूहिक निकाह आयोजन: मौलाना कादरी

मौलाना इरफान उल हक कादरी ने कहा कि खटीमा की धरती पर पहली बार किसी मुस्लिम सामाजिक संस्था द्वारा सामूहिक निकाह को इतने बड़े स्तर पर संपन्न कराया गया है। संस्था द्वारा बेटियों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री दी गई, साथ ही दुल्हा-दुल्हन के मेहमानों और स्थानीय लोगों के लिए भी भव्य दावत का आयोजन किया गया।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान