डीएम-एसपी ने कुरुड़ सिद्धपीठ में किया पूजा-अर्चना, नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

चमोली: विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज 1 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने राजजात यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव कुरुड़ स्थित सिद्धपीठ मां नंदा राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष रूप से शिरकत की।

अधिकारियों ने सिद्धपीठ में पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा यात्रा के सुरक्षित और सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्थानीय इनपुट और बेहतर प्रबंधन पर जोर

पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, गौड़ पुजारियों एवं राजजात समिति सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान यात्रा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और मार्ग सुधार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने भरोसा दिलाया कि चमोली पुलिस अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पारंपरिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

राजजात को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि नंदा देवी राजजात सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और विरासत का महापर्व है। इसे सफल बनाना प्रशासन के साथ-साथ हर स्थानीय नागरिक की जिम्मेदारी है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान