बाल दिवस पर देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत, रस्किन बॉन्ड अवॉर्ड से सम्मानित हुए युवा लेखक

देहरादून में बाल दिवस के अवसर पर देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड के ऑनलाइन संबोधन से हुई। उनके संदेश के बाद ‘रस्किन बॉन्ड लिटरेरी अवॉर्ड’ वितरित किए गए।

बडिंग राइटर श्रेणी में मायरा पारेख विजेता रहीं और ओजस्वी अग्रवाल रनर-अप बनीं। प्रोमिसिंग राइटर्स श्रेणी में अमिताभ बसु को सम्मान मिला। वहीं, शायरी श्रेणी में हर्षित दीक्षित को अवॉर्ड दिया गया और प्रतीक साखरे रनर-अप रहे।

फेस्टिवल में कई दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, रूपा पाई, शोभा थरूर श्रीनिवासन, जया किशोरी और ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की टीम समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल पूर्व चीफ जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ से स्कूली छात्रों ने न्यायपालिका, लोकतंत्र में न्यायालय की भूमिका और भारतीय न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर व जिज्ञासापूर्ण सवाल पूछे।

पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिए शांत और विस्तारपूर्ण जवाब

न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी, छात्रों के योगदान और देश की न्याय व्यवस्था पर बढ़ते दवाब जैसे विषयों पर छात्रों ने सीधे सवालों की बौछार की।

पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने हर सवाल का बेहद गम्भीर और धैर्यपूर्ण तरीके से उत्तर दिया। उनके उत्तरों में भारत की न्यायिक प्रणाली की गहरी समझ और संवेदनशीलता साफ झलकती रही।

“क्या कभी अपने फैसले पर संदेह हुआ?”—छात्र ने किया सीधा सवाल

एक छात्र ने पूछा कि सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश रहते हुए क्या कभी उन्हें अपने ही फैसले पर संदेह हुआ?

इस पर चंद्रचूड़ ने कहा—

“न्याय केवल फैसला सुनाने से पूरा नहीं होता। असली न्याय तब होता है जब लोगों को भी महसूस हो कि न्याय हुआ है।”

नेतृत्व पर उन्होंने कहा—

“सच्चा नेतृत्व उदाहरण बनकर दिखाया जाता है।”

वहीं असफलताओं पर बोले—

“गलतियां हर सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं, उन्हें स्वीकार करना जरूरी है।”

फेस्टिवल के शाम के सत्र में आध्यात्मिक कथावाचिका जया किशोरी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

मीडिया से बोले—रील्स के दौर में किताबें और फेस्टिवल बेहद जरूरी

मीडिया से बात करते हुए पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा—

“आज की दुनिया 15 सेकंड की रीलों की आदी हो चुकी है। हम स्क्रॉलिंग के दौर में जी रहे हैं। ऐसे समय में किताबें और लिटरेचर फेस्टिवल बच्चों की रचनात्मकता को निखारने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।”

पढ़ने की आदत अब भी मजबूत

उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि बड़ी संख्या में लोग पढ़ने, लिखने, कविताओं और सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में रुचि दिखा रहे हैं।

“पढ़ने की आदत आज भी जिंदा है और मजबूती से कायम है।”

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का पहला दिन जिज्ञासा, संवाद और ज्ञान के नए आयामों से भरा हुआ रहा।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान