बैलपड़ाव चौकी उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई — चौकी प्रभारी निलंबित, कई अधिकारियों के तबादले ।

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के बैलपड़ाव में हुई तोड़फोड़ और उपद्रव की घटना के बाद पुलिस विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बैलपड़ाव चौकी प्रभारी उप निरीक्षक फिरोज आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है।

उपद्रव की घटना और आरोप

घटना 23 अक्टूबर 2025 की है, जब अचानक भीड़ ने बैलपड़ाव पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया था। उपद्रवियों ने चौकी परिसर में घुसकर हंगामा किया और खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान चौकी प्रभारी पर आरोप लगे कि उन्होंने न तो भीड़ को रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाया और न ही समय पर कानून–व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। आरोप यह भी था कि पूरे घटनाक्रम के दौरान वह मूकदर्शक बने रहे।

चौकी प्रभारी निलंबित

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि चौकी प्रभारी फिरोज आलम ने अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं किया और पूरी तरह लापरवाही बरती। रिपोर्ट आते ही एसएसपी ने उन्हें तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी किए।

नए चौकी प्रभारी बने राजवीर सिंह नेगी

बैलपड़ाव चौकी में नई जिम्मेदारी उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी को सौंपी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम पुलिस अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनने की दिशा में कड़ा संदेश माना जा रहा है।

इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

कार्रवाई के तहत तीन निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक को नई जिम्मेदारियां दी गईं—

  • निरीक्षक विजय सिंह मेहता — प्रभारी साइबर सेल/ANTF से वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
  • निरीक्षक गणेश सिंह मनोला — प्रभारी CCTNS से प्रभारी साइबर सेल/ANTF
  • निरीक्षक पूरन राम आगरी — वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रभारी CCTNS
  • उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी — पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी चौकी बैलपड़ाव थाना कालाढूंगी

इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी सतर्कता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 3 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह