बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की तैयारियां तेज, पंच पूजाओं के तीसरे दिन आज होगा वेद ऋचाओं का अंतिम वाचन

चमोली: मोक्ष नगरी श्री बदरीनाथ धाम में शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में आज पंच पूजाओं का तीसरा दिन है। रविवार सुबह मुख्य पुजारी बंदे रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल और वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने गर्भगृह में वेद-उपनिषद ग्रंथों की विशेष पूजा-अर्चना कर उन्हें विधिवत रूप से रावल के सुपुर्द किया।

देर शाम पंच पूजा के नियमानुसार वेद-उपनिषद ग्रंथों को गर्भ गृह से बाहर निकालकर धर्माधिकारी और वेदपाठियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद धर्माधिकारी वेद ऋचाओं और धार्मिक पुस्तकों को विधिवत रूप से बंद करेंगे। इसी के साथ बदरीनाथ धाम में रविवार सांयकाल से वेद ऋचाओं का वाचन भी शीतकाल के लिए थम जाएगा। हालांकि नित्य पूजा, अभिषेक और अन्य पारंपरिक अनुष्ठान पहले की तरह चलते रहेंगे।

25 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

भगवान बदरी विशाल के कपाट 25 नवंबर को शुभ मुहूर्त में बंद होंगे। इससे पहले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा पंच पूजा परंपरा के तहत सभी वैदिक विधियों का शास्त्रोक्त ढंग से निष्पादन किया जा रहा है। आज 23 नवंबर से धाम में वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल के लिए रुक जाएगा। आगामी महीनों में नर-नारायण, गंधमादन पर्वत और बदरी पुरी की कंदराओं में वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई नहीं देगी।

16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कपाट खुलने से लेकर 22 नवंबर 2025 तक कुल 16,42,510 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इनमें 9,05,522 पुरुष, 6,10,604 महिलाएं और 1,26,384 बच्चे भक्त शामिल रहे।

कपाट बंदी की अंतिम परंपराओं के साथ बदरीनाथ धाम शीतकालीन अवधि में प्रवेश कर रहा है, जबकि करोड़ों भक्त अगले वर्ष कपाट खुलने की प्रतीक्षा में आस्था बनाए रखेंगे।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा