हरिद्वार में बढ़ी वन्यजीवों की दहशत: रात के अंधेरे में कार सवारों को दिखा गुलदार ।

हरिद्वार में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि रात में कार सवार वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर अचानक अंधेरे में बैठे गुलदार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गुलदार का वीडियो बना लिया। कार की हैडलाइट पड़ते ही गुलदार नाले से बाहर निकला और जंगल की तरफ चला गया। दावा किया जा रहा है कि गुलदार किसी शिकार की तलाश में नाले में घात लगाए बैठा था, लेकिन कार सवारों को देखकर वापस जंगल की ओर लौट गया।

हरिद्वार वन विभाग के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जहां गुलदार दिखाई दे रहा है, वह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में आता है। इसके बावजूद वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और वनकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने अपील की कि यदि कहीं वन्यजीव दिखाई दे तो लोग उनकी वीडियो या फोटो न बनाएं, क्योंकि यह खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग रात के समय जंगल की सीमाओं वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

हाथियों के बाद अब गुलदार की दहशत भी लोगों में बढ़ती नजर आ रही है। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों—जगजीतपुर और मिस्सरपुर—में पिछले कई दिनों से हाथियों के झुंड दाखिल हो रहे हैं। हाथियों की समस्या अभी खत्म नहीं हुई थी कि अब गुलदार की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान