हरबर्टपुर–विकासनगर–हरिपुर नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

विकासनगर क्षेत्र में हरबर्टपुर–विकासनगर–हरिपुर नेशनल हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. प्रशासन की इस मुहिम में बड़ी संख्या में लोग स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं, जबकि जो लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. जेसीबी मशीनों की मदद से कई स्थानों पर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया है.

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण, दुकानों के बाहर बढ़ाया गया अतिक्रमण और फुटपाथ पर कब्जे हटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा और यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

हरबर्टपुर से कालसी तक हटेगा अतिक्रमण

उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ चल रही इस मुहिम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर हरबर्टपुर से कालसी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में शनिवार 29 नवंबर को हरबर्टपुर और विकासनगर के व्यापार मंडल पदाधिकारियों, एनएच विभाग एवं विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सहमति जताई थी कि फुटपाथ सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया गया अतिक्रमण व्यापारी स्वयं ही हटा देंगे.

टीम पहुंचते ही सामान समेटने लगे दुकानदार

रविवार यानी 30 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की टीम एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए हाईवे पर उतरी. टीम के पहुंचते ही कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ और दुकानों के आगे लगे टीन शेड हटाना शुरू कर दिए. रविवार दोपहर तक हरबर्टपुर के दुकानदारों की ओर से खुद ही अतिक्रमण हटाने को लेकर सहमति बनी थी. ऐसे में टीम ने दोपहर 2 बजे के बाद फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की.

हरबर्टपुर चौक पर ठेली हटाने को लेकर नोकझोंक

इस दौरान हरबर्टपुर चौक पर एक छोले-भटूरे की ठेली हटाने को लेकर नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसके चलते कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुक गई. शाम तक एनएच के अधिकारियों ने एक स्थान पर फुटपाथ पर बनाया गया पक्का स्लैब तोड़कर उसे हटाया. अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई हरबर्टपुर से लेकर करीब 16 किलोमीटर लंबे हरिपुर–कालसी तक चलेगी, जिसमें हाईवे के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा.

इस पूरे मामले पर एनएच के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि

“सभी दुकानदारों को हरबर्टपुर और विकासनगर में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर शनिवार को व्यापार मंडलों के अध्यक्षों ने खुद अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताई थी. जिसमें रविवार दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया था. कुछ दुकानदार खुद ही हटा रहे हैं. जो लोग नहीं हटा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.”

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, बल्कि दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान