हल्द्वानी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 6 इंस्पेक्टर और 14 दारोगाओं के तबादले ।

हल्द्वानी:नैनीताल जनपद की कमान संभालने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में कुल 6 निरीक्षक और 14 उप निरीक्षकों के ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में हलचल मच गई है।

विजय मेहता बने हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक

निरीक्षक विजय सिंह मेहता को वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सुशील कुमार, जो अब तक प्रभारी रामनगर कोतवाली थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बनभूलपुरा हल्द्वानी का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां पूर्व में उपद्रव की घटनाएं हो चुकी हैं। आगामी 10 दिसंबर को रेलवे लैंड को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी प्रस्तावित है, जिसको देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

दिनेश सिंह संभालेंगे रामनगर कोतवाली

निरीक्षक दिनेश सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर बनाया गया है।

निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत को प्रभारी सम्मान सेल से प्रभारी डीसीआरबी (District Crime Records Bureau) की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत को पुलिस लाइन नैनीताल से उप निरीक्षक वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

दिनेश चंद्र जोशी को थाना अध्यक्ष मुखानी से वरिष्ठ उप निरीक्षक मल्लीताल नियुक्त किया गया है।

गगनदीप को बनभूलपुरा थाने की कमान

उप निरीक्षक सुशील चंद्र जोशी को वरिष्ठ उप निरीक्षक बनभूलपुरा से मुखानी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

संजीत कुमार राठौर को थाना अध्यक्ष भीमताल से प्रभारी सम्मान सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

गगनदीप सिंह को प्रभारी चौकी गर्जिया, कोतवाली रामनगर से एसएसआई कोतवाली बनभूलपुरा बनाया गया है।

हर्ष बहादुर पाल को प्रभारी चौकी खैरना से प्रभारी चौकी गर्जिया, रामनगर बनाया गया है।

मोहम्मद यूनुस रामनगर कोतवाली से मल्लीताल भेजे गए

रमेश चंद्र पंत को प्रभारी चौकी कैची भवाली से प्रभारी चौकी खैरना भेजा गया है।

सुनील धानिक को प्रभारी चौकी पीरुमदारा, कोतवाली रामनगर से प्रभारी चौकी कैंची बनाया गया है।

वीरेंद्र सिंह बिष्ट को थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी पीरुमदारा की जिम्मेदारी दी गई है।

भूपेंद्र सिंह मेहता को प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से एसएसआई कोतवाली हल्द्वानी बनाया गया है।

रविन्द्र सिंह राणा को थाना काठगोदाम से प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया है।

मोहम्मद युनुस को एसएसआई रामनगर से कोतवाली मल्लीताल स्थानांतरित किया गया है।

दीपक कुमार बिष्ट को एसएसआई रामनगर से थाना मल्लीताल भेजा गया है।

उप निरीक्षक जगवीर सिंह को कोतवाली बनभूलपुरा से थाना काठगोदाम भेजा गया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा किए गए इन तबादलों को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में पुलिसिंग में सख्ती और सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है ।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा