चंपावत में आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद, धरगड़ा तोक के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ।

चंपावत:

जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र अंतर्गत बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी गांव स्थित धरगड़ा तोक में लंबे समय से गुलदार के आतंक से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार देर रात आदमखोर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की। गुलदार के पकड़े जाने के बाद न सिर्फ वन विभाग बल्कि स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि यही गुलदार बीते 9 दिसंबर को 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार गया था। घटना उस समय हुई, जब वह सुबह घर से बाहर निकले थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से इलाके में व्यापक अभियान चलाया। गुलदार को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए गए, थर्मल कैमरों के जरिए उसकी मूवमेंट पर नजर रखी गई और लगातार गश्त बढ़ाई गई।

शुक्रवार देर रात पिंजरे में फंसा गुलदार:

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट की च्यूरानी ग्राम पंचायत के तोक धरगड़ा में गुलदार के आतंक से उस वक्त निजात मिली, जब शुक्रवार देर रात वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही थी। स्थानीय जनता की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार स्वयं भी वन विभाग के साथ रात्रि गश्त कर चुके थे। साथ ही संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाने और थर्मल कैमरों के माध्यम से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

प्रभावित इलाके में गश्त जारी रहेगी:

जिला प्रशासन के निर्देश पर वन अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग और स्थानीय वन रेंज के कार्मिकों की मेहनत के चलते आदमखोर गुलदार को बाराकोट के ऊध्यूनढूंगा–स्वीलाखेड़ा क्षेत्र के समीप शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद करीब रात 2 बजे सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार एहतियात के तौर पर अभी भी प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त जारी रहेगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी और स्थानीय युवाओं का भी वन विभाग की टीम को पूरा सहयोग मिला।

गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस:

आदमखोर गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है। जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने कहा कि वन विभाग की टीम ने जिस तत्परता, साहस और जिम्मेदारी के साथ यह अभियान संचालित किया, वह बेहद सराहनीय है। कठिन परिस्थितियों में भी वन विभाग की टीम ने जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखा।

लोगों ने वन विभाग के काम को सराहा:

इस अभियान में एसडीओ सुनील कुमार, डॉ. हिमांशु पांगती, रेंजर राजेश जोशी, फॉरेस्टर प्रकाश गिरि सहित वन विभाग की पूरी टीम ने साहस और सूझबूझ के साथ कार्य किया। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं ने भी पूरी रात वन विभाग की टीम के साथ रहकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इनमें सूरज बिष्ट, विजय नाथ, शुभम नाथ, सौरभ नाथ, हिमांशु नाथ और अमित सिंह अधिकारी शामिल रहे, जिनकी सक्रिय भूमिका को स्थानीय लोगों ने सराहा।

बहुत चालाक था ये गुलदार:

देव सिंह अधिकारी को मारने वाला यह गुलदार बेहद चालाक था। वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पहले भी पिंजरा लगाया था और पिंजरे में गुलदार को झांसा देने के लिए शिकार रखा गया था। 11 दिसंबर की रात गुलदार पिंजरे के अंदर घुसकर शिकार को खा गया, लेकिन पिंजरा बंद नहीं हुआ और वह जंगल में भाग गया। इस घटना से स्थानीय लोग और वनकर्मी निराश हो गए थे। हालांकि, एक दिन बाद ही यह हिंसक गुलदार फिर शिकार की तलाश में आया और इस बार पिंजरे में कैद हो गया, जिससे क्षेत्र में फैला डर खत्म होने की उम्मीद जगी है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान