देहरादून में 163 बिल्डरों पर UK RERA की कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर भेजे गए नोटिस ।

उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूके रेरा) ने राजधानी देहरादून में नियमों की अनदेखी करने वाले 163 रियल एस्टेट बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई की है। रेरा की ओर से इन सभी बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसके बाद शहर के रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है। रेरा की इस कार्रवाई को बिल्डरों के लिए स्पष्ट चेतावनी माना जा रहा है कि अब उनकी मनमानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यूके रेरा के अध्यक्ष अमिताभ मैत्रा ने बताया कि जब भी कोई बिल्डर हाउसिंग कॉलोनी या आवासीय परियोजना विकसित करता है, तो उसमें मौजूद कॉमन एरिया को नियमों के तहत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) में रजिस्टर कराना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद कई बिल्डर अपने प्रोजेक्ट को आरडब्ल्यूए में पंजीकृत नहीं करा रहे हैं, जो रेरा नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसी कारण देहरादून में 163 बिल्डरों को नोटिस भेजे गए हैं।

उत्तराखंड में 643 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड:

रेरा के अनुसार वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 643 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 163 प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिन्हें प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। इसके बावजूद इन प्रोजेक्ट्स के बिल्डरों ने कॉमन एरिया को नियमों के अनुसार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में रजिस्टर नहीं कराया। इस गंभीर लापरवाही का रेरा ने स्वतः संज्ञान लिया, जिसके बाद संबंधित 163 प्रोजेक्ट्स को लेकर बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए।

रेरा की ओर से जारी नोटिस में बिल्डरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के कॉमन एरिया को नियमों के तहत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में पंजीकृत कराएं। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया, तो संबंधित बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका असर उनके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं पर भी पड़ सकता है।

यूके रेरा अध्यक्ष अमिताभ मैत्रा ने कहा कि कुछ बिल्डर लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जो न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि इससे रेरा को राजस्व का भी नुकसान होता है। उन्होंने दोहराया कि प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी नियमों का पालन न करना गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

नैनीताल: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नैनीताल जनपद के खुपी क्षेत्र से सामने आया है, जहां केएमओयू की एक बस…

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

देहरादून: उत्तराखंड में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध खनन पर रोक लगाना वन विभाग के लिए लगातार बड़ी चुनौती बना हुआ है। इन चुनौतियों से निपटने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 7 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा