वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत मामले में हत्या का मुकदमा, दोबारा पोस्टमार्टम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मृतक के छोटे भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर पर थाना राजपुर में मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को पंकज मिश्रा का पोस्टमार्टम किया गया था, लेकिन परिजनों की अपील पर बुधवार को दोबारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई है।

अरविंद मिश्रा ने बताया कि वे मुंबई से देहरादून पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचते ही उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद आज पंकज मिश्रा का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी की आशंका

अरविंद मिश्रा का आरोप है कि जिस तरह से पहले पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई, उसे लेकर उन्हें संदेह है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी अमित सहगल ने किसी तरह की “सेटिंग” कर ली हो सकती है। उनका कहना है कि अमित सहगल का पुराना इतिहास रहा है और वह डॉक्टरों को ब्लैकमेल करने के आरोपों से भी जुड़ा रहा है, इसी वजह से रिपोर्ट में हेराफेरी की आशंका बनी हुई थी।

घर में घुसकर मारपीट का गंभीर आरोप

गौरतलब है कि अरविंद मिश्रा की तहरीर के अनुसार 15 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अमित सहगल अपने कुछ साथियों के साथ दून विहार, जाखन स्थित पंकज मिश्रा के घर पहुंचा था। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पंकज मिश्रा के साथ मारपीट की गई। सीने और पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। आरोपियों द्वारा पंकज मिश्रा और उनकी पत्नी लक्ष्मी के मोबाइल फोन छीने जाने और पत्नी के साथ बदसलूकी करने की बात भी तहरीर में कही गई है।

मारपीट के बाद पंकज मिश्रा की तबीयत बिगड़ती चली गई और 16 दिसंबर की सुबह करीब तीन बजे वे दर्द से कराहते हुए अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पंकज मिश्रा की मौत के बाद उनके भाई के मुंबई से लौटने पर देर रात थाना राजपुर में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने आरोपी अमित सहगल और उसके साथियों के खिलाफ BNS की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा