रामनगर में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से मजदूर की मौत

रामनगर। रामनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में आग की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान पन्नालाल के रूप में हुई है, जो गांव में ही एक किराए के मकान में अकेला रहता था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात पन्नालाल गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ अपने घर के बाहर आग जलाकर हाथ ताप रहा था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे के अंदर चला गया।

बुधवार सुबह जब उसके साथ काम करने वाले अन्य श्रमिक उसे काम पर ले जाने के लिए उसके कमरे के बाहर पहुंचे और आवाज लगाई, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो पन्नालाल रसोई में जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आग से झुलसने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मृतक के पड़ोसी राकेश पाल ने बताया कि पन्नालाल रोज की तरह ही रात को आग ताप रहा था। सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो वह जला हुआ हालत में पड़ा था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 7 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 7 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 8 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार