निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, सड़क जाम ।

देहरादून शहर के थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत लाडपुर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल को सील करने की मांग उठाई. देर शाम तक मौके पर हंगामा जारी रहा, जिससे क्षेत्र में यातायात भी बाधित हो गया.

जानकारी के अनुसार, कांवली रोड निवासी 30 वर्षीय अजय सोनकर को गाल ब्लैडर की सर्जरी के लिए मंगलवार को लाडपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार दोपहर तक अजय की हालत सामान्य बताई जा रही थी और वह स्वयं चलकर ऑपरेशन थिएटर गया था. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने गंभीर लापरवाही बरती और गलत तरीके से सर्जरी की गई, जिससे अजय की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई. रात के समय अस्पताल प्रशासन द्वारा अचानक मौत की सूचना दिए जाने से परिवार में कोहराम मच गया.

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग देर रात रायपुर थाने पहुंचे और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बूझाकर शांत करने का प्रयास किया. थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

गुरुवार को मृतक के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए परिजन कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. विधायक खजान दास भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने. इसके बाद परिजनों ने निजी अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी.

मृतक के पिता ने सरकार से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, एक करोड़ रुपये की राहत राशि देने और संबंधित निजी अस्पताल को तत्काल सील करने की मांग उठाई है. वहीं एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि परिजनों को शांत कराने के प्रयास लगातार जारी हैं. देर शाम करीब 9 बजे तक भी मौके पर परिजनों का हंगामा जारी रहा.

इस पूरे मामले को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान