विकासनगर: बहुउद्देशीय शिविर में गूंजा जौनसार-बावर के हक–हकूक का मुद्दा, वन मंत्री ने दिए जांच और राहत के निर्देश

देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत जौनसार-बावर के पंजीटीलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में वन मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। शिविर के दौरान जनजातीय क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों को लेकर तीखी चर्चा देखने को मिली। स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार और रूद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने जनजातीय समाज की वर्षों पुरानी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

प्रतिनिधियों ने बताया कि जौनसार-बावर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से जंगल से लकड़ी नहीं मिल पा रही है और लकड़ी लाने पर लोगों पर केस तक दर्ज किए जा रहे हैं। इस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया कि कुल 17 प्रजातियों के पेड़ प्रतिबंधित हैं और उन पेड़ों को काटने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाती है, लेकिन स्थानीय लोगों की परेशानियों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

करीब 700 बीघा जमीन के वन गुजरों के नाम दर्ज होने के सवाल पर वन मंत्री ने कहा कि बंदोबस्त एक न्यायिक प्रक्रिया है और इसी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे मामले का परीक्षण कर शासन को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। स्थानीय लोगों ने इस दौरान डेमोग्राफी बदलने और जमीन पर बाहरी लोगों के अधिकार को लेकर भी चिंता जताई।

वन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि माफी की लकड़ी को लेकर डीएफओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र लोगों को नियमानुसार माफी की लकड़ी उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा करना है, साथ ही वन संरक्षण भी जरूरी है।

गौरतलब है कि पंजीटीलानी खेल मैदान में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत इस बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। करीब 27 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

शिविर के दौरान लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनके निस्तारण के लिए मौके पर ही प्रयास किए गए। कुल 178 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 29 शिकायतों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। बहुउद्देशीय शिविर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं, जबकि वन विभाग से संबंधित मामलों पर सबसे ज्यादा चर्चा होती नजर आई।

शिविर में जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर न केवल अपनी समस्याएं रखीं, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल