अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीएम धामी से मिले परिजन, न्याय और सकारात्मक कार्रवाई का मिला आश्वासन ।

देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. प्रदेशभर में अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी क्रम में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा, मंतव्य और भावनाएं उनके सामने रखीं. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बीते रोज यानी 6 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की थी. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर उनकी मांगों और सुझावों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रेस वार्ता के अगले ही दिन यानी 7 जनवरी को मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी से मुलाकात की.

सीएम धामी के सामने रखी अपनी मांगें

इस मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता ने पूरे मामले से संबंधित अपने मंतव्य और भावनाओं को मुख्यमंत्री के सामने विस्तार से रखा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता से सुना, बल्कि उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.

सकारात्मक कार्रवाई का दिया भरोसा

सीएम धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनकी मांगों पर कानून के दायरे में रहते हुए सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.

बता दें कि पिछले 15 से 20 दिनों से अंकिता भंडारी हत्याकांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. इसकी मुख्य वजह यह है कि अब तक मामले में कथित ‘वीआईपी’ का नाम सामने नहीं आ पाया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से ऑडियो और वीडियो जारी किए जाने के बाद सियासी माहौल और अधिक गरमा गया है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा संगठन की ओर से कई नेताओं ने प्रेस वार्ता कर सरकार और पार्टी का पक्ष भी रखा. इसके बावजूद मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा था. इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं इस पूरे प्रकरण पर अपनी राय रखी और अंकिता के परिजनों से मुलाकात कर उनकी राय के अनुसार आगे बढ़ने की बात कही. अब इस मुलाकात के बाद राज्य सरकार की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त