किश्तवाड़ में शहीद हुए हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को बागेश्वर में अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिश्थी (पाण्याती) के गैंनाड़ गांव निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन TRASHI-I में हवलदार गजेंद्र सिंह स्पेशल फोर्सेस की इकाई का हिस्सा थे।

जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को सेना को किश्तवाड़ के सिंहपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया सहित आठ जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 19 जनवरी को हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने अंतिम सांस ली।

सोमवार को शहादत की खबर मिलते ही पूरे बागेश्वर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गैंनाड़ लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। गांव और क्षेत्र में “शहीद गजेंद्र सिंह अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा।

अंतिम दर्शन के दौरान पूरा परिवार बिलख पड़ा। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम यात्रा के लिए विदा किया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर और कपकोट ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उधर, हवलदार गजेंद्र सिंह की शहादत की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों और विधायकों ने शहीद की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया की शहादत से जहां पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति पर हर किसी को गर्व है। देश ने एक और वीर सपूत खो दिया, लेकिन उनका बलिदान सदैव अमर रहेगा।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान