दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार–ऋषिकेश में हाई अलर्ट और कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू ।

हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गृह मंत्री 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी क्रम में हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मुस्तैदी, सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए विभिन्न जिलों से 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया गया है। ट्रैफिक, कानून-व्यवस्था और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को ऋषिकेश स्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद 22 जनवरी को वह हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे और उसी दिन हरिद्वार में शांतिकुंज की ओर से आयोजित किए जा रहे शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे।

ट्रैफिक प्लान:

गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार और ऋषिकेश दौरे को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान 21 जनवरी को दोपहर तीन बजे से और 22 जनवरी सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले यातायात को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
  • इसी अवधि में नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को वाया चीला भेजा जाएगा।
  • दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात रूड़की–मोहंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
  • ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाला यातायात नेपाली तिराहा से वाया देहरादून–मोहंड होते हुए दिल्ली जाएगा।
  • सहारनपुर–भगवानपुर–धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन बीएचईएल तिराहा से शिवालिक नगर–मध्य मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।
  • हरिद्वार से नजीबाबाद–बिजनौर जाने वाला यातायात सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से भेजा जाएगा।

नो एंट्री व्यवस्था:

21 जनवरी को गृह मंत्री के दौरे के दौरान पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड सहित हरिद्वार शहर में 20, 21 और 22 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले भारी वाहनों को हरिद्वार की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

स्वर्गाश्रम क्षेत्र छावनी में तब्दील:

21 जनवरी को जनपद पौड़ी का स्वर्गाश्रम क्षेत्र पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। गीता भवन के कल्याण शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने गीता भवन के हॉल में वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने और समय पर ड्यूटी पॉइंट संभालने की हिदायत दी।

आईजी ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी की शाम करीब तीन बजे जानकी पुल के पास स्थित हेलीपैड पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच वह कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। लगभग तीन घंटे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सड़क मार्ग से हरिद्वार के शांतिकुंज रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे से पूरा क्षेत्र जीरो जोन घोषित रहेगा।

इस दौरान जानकी झूला पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है और होटलों में भी विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 6 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान