देहरादून: शिक्षा विभाग को मिली बड़ी मजबूती, 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 1035 नए सहायक अध्यापकों की नियुक्ति कर राज्य के शिक्षा तंत्र को बड़ी मजबूती दी गई है। बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन नियुक्तियों में प्राथमिक शिक्षा के 1035 सहायक अध्यापक शामिल हैं, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से इन शिक्षकों के कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना भी विकसित करनी होगी, ताकि वे न केवल शिक्षित बल्कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, डिजिटल शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और कौशल विकास तक हर स्तर पर व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने इसे सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मसम्मान की जीत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन साढ़े चार वर्षों में युवाओं को मिली नौकरियां राज्य गठन के बाद और पूर्ववर्ती सरकारों के समय से दो गुना से भी अधिक हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने देगी।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में शिक्षा विभाग में 11,500 से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही 3,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, वहीं नव नियुक्त शिक्षकों ने भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान