रामनगर: एनएच-309 पर भीषण सड़क हादसा, कार–पिकअप की टक्कर में दो डॉक्टर गंभीर घायल

रामनगर: नैनीताल जनपद के रामनगर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. नेशनल हाईवे-309 पर रामनगर से आगे रिंगोड़ा के पास एक पिकअप वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली रेफर किया गया है. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

हादसे में घायल हुए युवक-युवती की पहचान बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थेजिया विभाग में पीजीजेआर सेकेंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. अभिषेक और डॉ. प्रस्तुति के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर कार से गर्जिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय स्तर पर बंजी जंपिंग से जुड़े कुछ युवाओं ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों की मदद की और बिना देरी किए दोनों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया.

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. तौहिद ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई थी और 7:30 बजे दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर डॉ. प्रस्तुति के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. सिर में गहरी चोट के कारण हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं, जिस पर टांके लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं डॉ. अभिषेक के पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं.

डॉ. तौहिद के अनुसार, दोनों घायलों की हालत गंभीर होने और परिजनों के आग्रह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली रेफर किया गया है. फिलहाल दोनों को एंबुलेंस के जरिए बरेली भेज दिया गया है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया.

इधर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Related Posts

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 6 दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इन…

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार