देहरादून: महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल पर सख्त कार्रवाई, 10 लाख का जुर्माना और दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन दो माह के लिए निरस्त

देहरादून: इलाज के दौरान एक महिला की मौत के मामले में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की नैतिकता, अनुशासन एवं पंजीकरण समिति ने कड़ा रुख अपनाया है. जांच में निजी अस्पताल की लापरवाही सामने आने के बाद परिषद ने अस्पताल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि इलाज में शामिल दो डॉक्टरों का पंजीकरण दो महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई मृतक महिला के पति की शिकायत के बाद की गई.

मामला देहरादून के मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल से जुड़ा है, जहां 4 अप्रैल 2025 को बिंदेश्वरी देवी नाम की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. महिला के पति कर्नल अमित कुमार ने उपचार में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद काउंसिल की नैतिकता, अनुशासन एवं पंजीकरण समिति ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की.

उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की न्यायिक समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूज सिंघल के अनुसार, जांच में इलाज के दौरान मानकों का पालन न किए जाने और लापरवाही के तथ्य सामने आए. मामले की जांच अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल सहित तीन सदस्यीय चिकित्सक दल ने की, जिसमें मरीज की मौत में चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि हुई.

जांच रिपोर्ट के आधार पर परिषद ने निजी अस्पताल को 10 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति राशि देने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों का पंजीकरण दो महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है. इस अवधि के दौरान दोनों चिकित्सक राज्य में किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम या अन्य स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा सेवाएं नहीं दे सकेंगे.

हालांकि, निजी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें अभी तक उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं, मेडिकल काउंसिल का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा नैतिकता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में हाईवे पर अचानक भीषण आग…

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 8 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता