देहरादून: प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला गरमाया, विधायक के गनर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: प्राथमिक शिक्षा निदेशक से जुड़े कथित मारपीट प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर की एंट्री हो गई है। गनर की शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

गनर ने दर्ज कराई शिकायत

विधायक के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर विधायक अपने क्षेत्र अंतर्गत ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा में कांस्टेबल सुशील रमोला और कांस्टेबल सुधीर बहुगुणा मौजूद थे। विधायक भूमि दान करने वालों के नाम पर खुले विद्यालय का नामकरण कराने को लेकर पूर्व में दिए गए पत्र की प्रगति जानने पहुंचे थे।

शिकायत के अनुसार, जब विधायक ने शासन को भेजे गए पत्र की प्रति दिखाने और मांगने की बात कही तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने शोरगुल शुरू कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार को भी भूमिदानकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।

फोन फेंकने और हंगामा करने का आरोप

गनर के मुताबिक, शनिवार को हाफ जैकेट पहने एक व्यक्ति ने फोन उठाकर विधायक की ओर फेंक दिया, जो उनके कंधे से टकराकर नीचे गिर गया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर भीड़ को उकसाया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ लोगों ने बाहर से ताला लगाकर विधायक और सुरक्षाकर्मियों को अंदर बंद कर दिया। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गईं और माहौल और अधिक बिगड़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह विधायक को सुरक्षित बाहर निकालकर वाहन में बैठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि विधायक के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किसकी भूमिका कितनी रही।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 6 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान