देहरादून: होली पर दून पुलिस सख्त, हुड़दंगियों को सीधा सलाखों के पीछे भेजने की चेतावनी

देहरादून: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस का साफ कहना है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों को सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

होली के मद्देनजर पूरे देहरादून जनपद को तीन सुपर जोन, आठ जोन, 21 सेक्टर और 53 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी, सेक्टर में थाना प्रभारी और सब सेक्टर में उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अराजक तत्व चिन्हित, पीस कमेटी की बैठकें

प्रमेंद्र डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करें। बैठक में पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

पुलिस ने ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया है, जो होली के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं।

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल

सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी और स्टेटिक फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस बल लगातार गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रखेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। त्वरित कार्रवाई के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर वाहन भी तैनात किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक खबरें, विवादित पोस्ट या धार्मिक वैमनस्य फैलाने वाले कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

होलिका दहन के लिए दिशा-निर्देश

जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले होलिका दहन कार्यक्रमों के लिए आयोजकों से वार्ता कर स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रम केवल निर्धारित स्थानों पर ही आयोजित किए जाएं और किसी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व अपने परिवार और मित्रों के साथ हर्षोल्लास से मनाएं, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनकी किसी भी हरकत से अन्य लोगों को असुविधा न हो।

पुलिस का संदेश स्पष्ट है—रंगों का त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं, कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान