देहरादून: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाय सुट्टा बार के बाहर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

हिमांशु नेगी (हनी बॉय) के साथ हुई थी मारपीट

जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी की रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र स्थित चाय सुट्टा बार में देहरादून के इन्फ्लुएंसर हिमांशु नेगी (हनी बॉय) अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पांच युवकों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना के समय वहां मौजूद एक व्यक्ति को पूरी वारदात का वीडियो बनाते हुए भी देखा गया।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़ित हिमांशु नेगी ने थाना क्लेमेंटटाउन में शिकायत दर्ज कराई कि साहिल, सक्षम और उनके तीन अन्य साथियों ने चाय सुट्टा बार के बाहर उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई और 3 मार्च को पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी—सक्षम और साहिल—को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को इस बात से आपत्ति थी कि हिमांशु नेगी उनकी एक महिला मित्र को अपने साथ घुमाने ले जाते थे। इसी बात को लेकर उन्होंने उन्हें सबक सिखाने की योजना बनाई और चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट की।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 6 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान