गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर दून पुलिस सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई; गदरपुर में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

देहरादून/रुद्रपुर: ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि प्रशासन और गैस एजेंसियों का कहना है कि प्रदेश में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसी बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की शिकायतें मिलने पर देहरादून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक खबरें फैलाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि कोई अवैध गैस रिफिलिंग या सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा- पर्याप्त है गैस का स्टॉक

प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने भी स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने दी जाए।

होटल-रेस्टोरेंट में कमर्शियल गैस की कमी, बढ़ी कालाबाजारी

जानकारी के मुताबिक होटल और रेस्टोरेंट में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। इसे रोकने के लिए जिला पूर्ति विभाग की टीमें अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर रही हैं।

देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम स्तर से अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। साथ ही विभाग द्वारा लगातार गैस एजेंसियों के स्टॉक की जांच की जा रही है। यदि होटल और रेस्टोरेंट घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाते हैं तो उन्हें जब्त किया जा रहा है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रमोद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। यदि कोई व्यक्ति कालाबाजारी करता है या अफवाह फैलाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गदरपुर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़

वहीं गदरपुर के रामजीवनपुर गांव में प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा भंडाफोड़ किया है। प्रशासन की टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गदरपुर की उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि रामजीवनपुर गांव में एक दुकान पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग किट बरामद हुई।

प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 6 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान