मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस ने रोका

देहरादून: मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शनिवार को राजधानी देहरादून पहुंचीं और मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परेड मैदान से मुख्यमंत्री आवास के लिए रैली निकाली। हालांकि पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें न्यू कैंट रोड स्थित हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग पर रोक दिया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर नाराज कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने को लेकर अब तक न तो केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम उठाया है और न ही राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिलने वाले बेहद कम मानदेय में महिलाओं को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा उन पर लगातार अतिरिक्त काम का बोझ भी डाला जा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए। संगठन ने राज्य सरकार से 140 रुपये प्रतिदिन मानदेय वृद्धि और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने की मांग भी रखी है।

प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 4 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान