रुद्रपुर में तेज रफ्तार का कहर: कार ने बाइक को 250 मीटर तक घसीटा, दो युवक घायल

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारने के बाद करीब 250 मीटर तक घसीट दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक कार के नीचे फंस गई। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को काफी दूर तक घसीटता रहा। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, कार संख्या UP 16 AM 9846 ने बाइक संख्या UK 06 AY 6522 को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान रुद्रपुर निवासी दीपक (पुत्र शिवशंकर) और रामपुर निवासी प्रेम बाबू (पुत्र ओम प्रकाश) के रूप में हुई है।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। बाजार चौकी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार स्वामी और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 5 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 6 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान