मसूरी की बदहाल सड़कों पर भड़के ओपी उनियाल, PWD पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Mussoorie में पर्यटन सीजन के बीच बदहाल सड़कों को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग की खराब स्थिति को लेकर विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने दोनों सड़कों के निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

पत्रकार वार्ता के दौरान ओपी उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से माल रोड का सौंदर्यीकरण और डामरीकरण कराया गया था, लेकिन विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही के चलते सड़क की हालत फिर से खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होते ही करीब दो किलोमीटर लंबी माल रोड पर कई जगह जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बनी नालियां मलबे और गंदगी से अटी पड़ी हैं, जबकि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है. ओपी उनियाल ने कहा कि विभाग समय रहते सफाई और मरम्मत कार्य नहीं करा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने मोतीलाल नेहरू मार्ग की स्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से हुए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि छह महीने के भीतर ही सड़क जगह-जगह से टूट गई. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब यह समझना मुश्किल हो गया है कि “गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे.”

ओपी उनियाल ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना है कि खराब निर्माण कार्यों से सरकार और जनप्रतिनिधियों की छवि भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी देहरादून से मांग की कि माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर हुए निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की रिकवरी की जाए.

वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से सहायक अभियंता शिवराज लोदियाल ने कहा कि माल रोड पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जल्द ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा. साथ ही बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि मोतीलाल नेहरू मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों को जल्द ठीक करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए गए हैं. यदि समय पर सुधार कार्य नहीं हुआ तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। धरासू से पेयजल की टंकियां लेकर ग्राम न्यू खालसी मांड जा रहा…

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

चमोली: उत्तराखंड पर्यटन विभाग और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 सीमांत नीति घाटी में रोमांच, साहस और संकल्प का अनूठा संगम बनकर उभरा। उच्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने