सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में बवाल: मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक, पुलिस पर पथराव, कई घायल

देहरादून: सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को मजदूरों का विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान और अन्य मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन उस समय उग्र हो गया जब प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसरों से निकलकर सड़कों पर उतर आए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि फैक्ट्री के बाहर पथराव शुरू हो गया और पुलिस बल पर भी पत्थर फेंके गए, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, सेलाकुई स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू किया था. बड़ी संख्या में मजदूर हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग की जा रही है, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा. बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में जीवनयापन मुश्किल होने का आरोप भी मजदूरों ने लगाया. इस दौरान कर्मचारियों ने अलग-अलग कंपनियों के बाहर धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.

हालात उस समय बेकाबू हो गए जब कुछ प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए और फैक्ट्री के बाहर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने पहले स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर होते देख हल्का बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया गया. इसके बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे और क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि एक दिन पहले ही लेबर कमिश्नर और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच मजदूरों की मांगों पर सहमति बन चुकी थी, इसके बावजूद कुछ प्रदर्शनकारी दोबारा फैक्ट्री पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

एसपी देहात ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 1 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 4 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान