श्रमिक आंदोलनों पर बोले हरक सिंह रावत, कहा- सिडकुल उद्योगों में हो रहा श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन

देहरादून: राजधानी देहरादून के सेलाकुई और मोहब्बेवाला समेत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जारी श्रमिक आंदोलनों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सिडकुल क्षेत्रों में उद्योग प्रबंधन पर श्रमिकों के उत्पीड़न और श्रम कानूनों के खुले उल्लंघन का आरोप लगाया है. साथ ही सरकार पर भी श्रमिकों की समस्याओं को नजरअंदाज करने और पुलिस बल के जरिए उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया.

हरक सिंह रावत ने कहा कि देहरादून जिले के सेलाकुई, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर स्थित सिडकुल क्षेत्रों में उद्योगों के प्रबंधक लगातार श्रमिकों के मौलिक अधिकारों और श्रम कानूनों की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लंबे समय से श्रमिक अपनी मांगों को लेकर सरकार और उद्योग प्रबंधन से वार्ता कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा. यही वजह है कि अब मजदूरों का धैर्य जवाब दे रहा है और वे आंदोलन के लिए मजबूर हो गए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार श्रमिकों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय पुलिस के जरिए आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. हरक सिंह रावत ने कहा कि बेगुनाह श्रमिकों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक है. उन्होंने इसे सरकार और प्रशासन का तानाशाहीपूर्ण रवैया बताया.

कांग्रेस नेता ने महिला श्रमिकों की स्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कई उद्योगों में महिला कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. उनके लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं. कई स्थानों पर शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है और वेतन में भी महिला श्रमिकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.

हरक सिंह रावत ने कहा कि वे हमेशा उद्योगों की मजबूती और विकास के पक्षधर रहे हैं, लेकिन इसके साथ श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना भी जरूरी है. यह सरकार और श्रम विभाग की जिम्मेदारी है कि उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा की जाए.

उन्होंने बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की मांग भी उठाई. हरक सिंह रावत ने कहा कि अकुशल कर्मचारियों को कम से कम 20 हजार रुपये, अर्धकुशल कर्मचारियों को 23 हजार रुपये, प्रशिक्षित कर्मचारियों को 24 हजार रुपये और अति कुशल कर्मचारियों को न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाना चाहिए.

इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों को बिना कारण नौकरी से निकाले जाने, धमकाने और मानसिक उत्पीड़न की शिकायतों को भी गंभीर बताते हुए सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 1 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 4 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान