देहरादून: नामी शू-शोरूम में कर्मचारी विवाद पर बवाल, बजरंग दल के आरोपों से मामला गरमाया

देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक नामी शू-शोरूम में कर्मचारी के साथ उत्पीड़न, आर्थिक शोषण और पहचान छिपाने के आरोपों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब शिकायत के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ता शोरूम पहुंचे और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार, 17 मई (रविवार) को बजरंग दल के कार्यकर्ता शोरूम पहुंचे और सिटी मैनेजर पर हिंदू कर्मचारियों के साथ भेदभाव, उत्पीड़न और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। संगठन का दावा है कि यह मामला एक कर्मचारी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर सामने आया, जिसमें शोषण और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बजरंग दल के अनुसार, शिकायत में यह भी आरोप है कि शोरूम में कुछ हिंदू कर्मचारियों से अतिरिक्त घंटे काम करवाया जाता है, जबकि अन्य कर्मचारियों को निर्धारित समय पर छुट्टी दी जाती है। साथ ही छुट्टियों के दौरान वेतन कटौती और आर्थिक दबाव बनाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा एक कर्मचारी पर जूते चोरी का आरोप लगाकर उससे 5 हजार रुपये की वसूली का दावा भी सामने आया है।

मामले के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों की नेम प्लेट को लेकर भी सवाल उठाए। संगठन का कहना है कि कुछ कर्मचारियों की नेम प्लेट पर नाम अंकित थे जबकि कुछ के नहीं, जिसे लेकर मौके पर ही बहस की स्थिति बन गई।

बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा ने दावा किया कि शोरूम मैनेजर ने एक हिंदू कर्मचारी पर जूते चोरी का आरोप स्वीकार किया है, हालांकि उन्होंने प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

वहीं शोरूम प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि शिकायत करने वाले कर्मचारी के खिलाफ पहले से ही आंतरिक जांच चल रही है और उसकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया भी विचाराधीन है।

उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले को लेकर अब तक कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार, वीडियो और जानकारी संज्ञान में है, लेकिन तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 1 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 4 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान