चमोली/रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आने से महिला श्रद्धालु की मौत; गौरीकुंड में नदी से अज्ञात शव बरामद

चारधाम यात्रा के बीच चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से दो दुखद घटनाएं सामने आई हैं. चमोली जिले के गौचर मेला ग्राउंड में बस की चपेट में आने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में उफनती नदी से एक अज्ञात शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. दोनों मामलों में पुलिस और राहत एजेंसियां जांच व कार्रवाई में जुट गई हैं.

चमोली जिले के गौचर मेला ग्राउंड में हुए हादसे के संबंध में कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बस ने महिला को कुचल दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि बस संख्या DD01 R 9725 के चालक ने बस के अगले दाहिने टायर से महिला को कुचल दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया.

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान 67 वर्षीय राजकुमारी पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी पचोखरा, जमानिया, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह 15 मई 2026 को अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं और ऋषिकेश से बस संख्या UK 11PA 4040 के जरिए यात्रा शुरू की थी.

पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल बस में गुजरात के यात्री सवार थे, जिन्हें दूसरी बस से सुरक्षित बदरीनाथ भेज दिया गया है. वहीं मृतका के साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. पुलिस ने आरोपी चालक मितेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी सुरमे बंगला, गांधीनगर वीजापुर, मेहसाना (गुजरात) को हिरासत में ले लिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर पंचायतनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उधर रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में घोड़ा पड़ाव के नीचे नदी में एक अज्ञात शव दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. बताया गया कि तेज बहाव वाली नदी के बीच एक शव फंसा हुआ नजर आ रहा था.

उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने हाई-रिस्क रेस्क्यू अभियान चलाया. तेज बहाव, फिसलन भरे पत्थरों और दुर्गम परिस्थितियों के बीच जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला.

रेस्क्यू के बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 1 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान