निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर घायल ।

अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक मज़दूर की मौत हो गई, जबकि तीन मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन एक मजदूर को बचाया नहीं जा सका।

वहीं हादसे में घायल हुए तीनों मजदूरों को तुरंत बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही मजदूरों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली, उसी क्षेत्र में मौजूद एसडीआरएफ और थाने की पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। रेस्क्यू टीम ने समय रहते दो मजदूरों को बचा लिया, लेकिन एक मजदूर को नहीं बचाया जा सका।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लागू करने की मांग उठाई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

घायलों और मृतक की सूची

  1. कृष्ण कुमार मेहता, 38 वर्ष, S/O मोहन सिंह
  2. भावना मेहता, 32 वर्ष, W/O कृष्ण कुमार मेहता
  3. गोपाल राम, 45 वर्ष, S/O बची राम
  4. मृत: आनंद राम, 40 वर्ष, S/O मोहन राम

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने