हल्द्वानी: दिल्ली ब्लास्ट केस में हिरासत में लिए गए मौलाना आसिम कासमी से पूछताछ के बाद रिहा, मोबाइल व लैपटॉप जब्त।

हल्द्वानी: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने हल्द्वानी की बिलाल मस्जिद के मौलाना आसिम कासमी को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद मौलाना को देर रात रिहा कर दिया गया। हालांकि जांच एजेंसियों ने उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मौलाना आसिम कासमी पर देश विरोधी संगठनों से संपर्क होने की आशंका के चलते जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की थी। शुक्रवार देर रात उन्हें उनके एक सहयोगी के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एजेंसियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल किए और डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।

पूछताछ के बाद बाहर आए मौलाना आसिम कासमी ने इस बात की पुष्टि की कि उनसे जांच एजेंसियों ने सवाल-जवाब किए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया है, लेकिन उनके मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए जब्त किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर मौलाना और उनके सहयोगी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

दिल्ली ब्लास्ट में आठ लोगों की हुई थी मौत

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर, सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में भीषण विस्फोट हुआ था। इस ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है। एनआईए इस केस में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और लगातार जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

देहरादून में चेकिंग अभियान किया गया तेज

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा को लेकर देहरादून में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। देहरादून एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संबंधित सीओ के नेतृत्व में सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच कर रही हैं।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अब तक 1400 से अधिक वाहनों और 2700 से अधिक व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने