देहरादून में 13 दिसंबर को आईएमए पासिंग आउट परेड, 6 से 13 दिसंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन प्लान ।

राजधानी देहरादून में 13 दिसंबर, शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए दून पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन प्लान 6 दिसंबर से 13 दिसंबर तक अलग-अलग समय पर लागू रहेगा।

डायवर्जन लागू रहने का समय

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार—

  • 6 दिसंबर: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
  • 7 दिसंबर: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
  • 11 दिसंबर: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक
  • 12 दिसंबर: शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक
  • 13 दिसंबर: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा

IMA पासिंग आउट परेड के दौरान यातायात व्यवस्था

  • परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी सामान्य यातायात नहीं जाएगा। आईएमए क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है।
  • बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाला यातायात रांघड़वाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।
  • प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाला यातायात प्रेमनगर चौक से दारू चौक और मिठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मंडी होकर शहर की ओर जाएगा।
  • विशेष परिस्थितियों में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अंदर होते हुए रांघड़वाला की ओर भेजा जाएगा।
  • सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।
  • देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर और धर्मावाला की ओर भेजा जाएगा।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि यातायात दबाव के अनुसार डायवर्जन समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस दौरान संभव हो तो दोपहिया वाहनों का ही प्रयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।

आईएमए का गौरवशाली इतिहास

भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून की स्थापना अक्टूबर 1932 में हुई थी। पहली पासिंग आउट परेड में यहां से 40 जेंटलमैन कैडेट्स प्रशिक्षण लेकर पास आउट हुए थे। समय के साथ यह संख्या निरंतर बढ़ती गई। आज आईएमए से हर वर्ष दो बार देश को जांबाज़ अफसर मिलते हैं, जो भारतीय सेना की रीढ़ बनते हैं और देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।

पुलिस और प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि पासिंग आउट परेड कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने