उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों की अनदेखी: साढ़े चार माह बाद भी नहीं मिली राहत राशि, आंदोलन की चेतावनी ।

अगस्त माह में आई अतिवृष्टि से भारी नुकसान झेलने वाले नगर पंचायत क्षेत्र के आपदा पीड़ितों की मदद तो दूर, साढ़े चार माह बीत जाने के बाद भी उन्हें राहत राशि नसीब नहीं हो पाई है। आपदा में अपने खेत-खलिहान और संपत्तियां गंवाने वाले पीड़ितों की सुध प्रशासन ने अब तक नहीं ली है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और अब उन्होंने आंदोलन का मन बना लिया है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को स्योरी फल पट्टी क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से भारी तबाही मची थी। इस आपदा का मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लिया था और सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जनपद उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रभावित लोगों को अब तक किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है।

अतिवृष्टि से नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच, छह और सात में भारी नुकसान हुआ था। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया था। स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी पीड़ितों को आश्वासन दिए, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आपदा के साढ़े चार माह बाद भी पीड़ित राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं।

देवलसरी गदेरे और नौगांव गदेरे में आई बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया था। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि इस आपदा में करीब 15 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ है। कई दुकानों और आवासीय भवनों में पानी भर गया था, जिससे घरों और दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। खेतों में मलबा भरने से फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं।

पीड़ित काश्तकार गब्बर सिंह और सरदार सिंह का कहना है कि उनके आवासीय भवनों और खेतों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ था, लेकिन प्रशासन ने अब तक उनकी कोई मदद नहीं की। उनका कहना है कि यदि जल्द राहत राशि नहीं दी गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं इस मामले में बड़कोट तहसीलदार रेनू सैनी ने बताया कि आपदा के समय राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा नगर पंचायत में हुए नुकसान की कोई ऐसी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके आधार पर राहत राशि जारी की जा सके। इसी कारण पीड़ितों को सहायता नहीं मिल पाई है।

कुल मिलाकर आपदा के इतने लंबे समय बाद भी राहत न मिलने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जल्द राहत देता है या फिर क्षेत्र में आंदोलन की स्थिति बनती है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल