क्रिसमस और नव वर्ष पर पर्यटकों की भीड़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में छुट्टियों पर रोक

देहरादून: क्रिसमस, विंटर कार्निवाल और नव वर्ष के अवसर पर देहरादून और मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। संभावित भीड़ और आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि क्रिसमस और नए साल के दौरान जिले में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अनावश्यक छुट्टी न दी जाए, ताकि अस्पताल पूरी क्षमता के साथ कार्य कर सकें। डॉक्टरों और कर्मचारियों को केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टी स्वीकृत करने के आदेश दिए गए हैं।

सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, उपकरणों और मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों और स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इमरजेंसी विभाग को पूरी तरह सक्रिय रखने और डॉक्टरों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में इलाज में कोई कमी न रहे।

विशेष रूप से मसूरी के सरकारी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने खास फोकस किया है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि मसूरी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए अस्पतालों में मरीजों के लिए हीटर और कंबल की पर्याप्त व्यवस्था पहले ही कर दी गई है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने क्रिसमस और नए साल पर देहरादून आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि खुशी के इन अवसरों पर उत्सव जरूर मनाएं, लेकिन पूरी सावधानी भी बरतें। विभाग ने सलाह दी है कि ठंड के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए कई परतों में गर्म कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय हवा और पानी से बचाव वाली जैकेट का उपयोग करें। रात और सुबह के समय ओस से बचने के लिए सिर को टोपी से ढक कर रखें और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिले के सभी अस्पताल किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी चुनौती से निपटने के लिए अस्पतालों में जरूरी दवाओं और संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल