बीड़ी पांडे जिला अस्पताल के आउट हाउस में भीषण आग, 3 स्कूटी और 3 बाइक जलकर खाक ।

शहर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बीडी पांडे जिला अस्पताल परिसर स्थित आउट हाउस के पुराने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई.

आग लगने से आउट हाउस में पुराना गोदाम हुआ खाक

सूचना मिलने के बाद जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते, तब तक आउट हाउस का पुराना गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. आग की चपेट में आकर 3 स्कूटी और 3 मोटरसाइकिल भी जलकर नष्ट हो गईं. गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुआं दिखाई देने लगा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग सुबह करीब 4 बजे लगी. समय रहते दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दमकल कर्मियों का कहना है कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आग आसपास के इलाकों में फैल सकती थी. जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक सामने जिला अस्पताल है और बगल में घनी आबादी वाला क्षेत्र भी मौजूद है. आग फैलने की स्थिति में अस्पताल और रिहायशी इलाका गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता था.

तीन महीने में आग लगने की तीसरी घटना

नैनीताल में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बीते तीन महीनों में आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है.

इससे पहले ओल्ड लंदन हाउस क्षेत्र में आग लगी थी, जिसमें पूरा घर जलकर खाक हो गया था और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी. दूसरी घटना सरस्वती शिशु मंदिर में हुई थी, जहां स्कूल भवन आग की चपेट में आ गया था, हालांकि प्रधानाचार्य और उनके दो बच्चों की जान बाल-बाल बच गई थी. अब अस्पताल के आउट हाउस में आग लगने की घटना ने एक बार फिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही शहर में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है.

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल